MG Hector Features: अब थेनॉल और पेट्रोल दोनों वेरियंट में आ रही है ये कार, कीमत बस इतनी
MG Hector : अब एमजी हेक्टर कार 20% इथेनॉल वाला ई20 फ्यूल भी इस्तेमाल कर सकती है। इस कार को ई20 फ्यूल के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी मिल गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एमजी हेक्टर भारत की पहली इंटरनेट (MG Hector E20 Features) कार भी है। कंपनी ने हेक्टर में ई20 फ्यूल के लिए खास इंजन लगाया है। इस कार के नए फीचर्स व अपडेटेड जानकर आप हैरान रह जाएगें आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Auto Breaking News - (MG Hector New Version) JSW MG मोटर इंडिया की लोकप्रिय SUV Hector अब E20 फ्यूल (20% Ethanol blended) से भी चलेगी। सरकार द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि Hector को E20 फ्यूल के लिए आधिकारिक सर्टिफ़िकेशन मिला है।
यह भारत में पहली ऐसी कार है जिसे इंटरनेट कार कहा जाता है और (MG Hector E20 Compliant) अब E20 फ्यूल-कंप्लायंट इंजन के साथ यह आने वाले समय के लिए तैयार है। Hector 1.5L पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, और यह E20 फ्यूल के साथ चलने की क्षमता के साथ एक बेहतर विकल्प बन गया है।
भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से सभी नई पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए E20 फ्यूल अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, सरकार के इस फैसले का उद्देश्य पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।
1 अप्रैल 2025 के बाद निर्मित सभी पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों को E20 पेट्रोल पर चलने के लिए प्रमाणित होना अनिवार्य होगा। E20 पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम होगी। साथ ही इथेनॉल उत्पादन से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी क्योंकि इससे गन्ने और अन्य कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी।
क्या है E20 फ्यूल?
E20 फ्यूल एक ऐसा ईंधन है जो पेट्रोल या डीजल में 20% इथेनॉल मिलाकर बनाया जाता है। इसका मतलब है कि 1 लीटर पेट्रोल या डीजल में 200 मिलीलीटर इथेनॉल मिलाया जाता है।
इस समय देश में इथेनॉल का प्रोडक्शन मुख्य रूप से गन्ने से किया जा रहा है। गन्ने के रस को किण्वन प्रक्रिया (फेरमेंटेशन प्रोसेस) से गुजारकर इथेनॉल तैयार किया जाता है। E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से वायु प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है।
लकी ड्रा, फीचर्स और 4 लाख का डिस्काउंट -
लेटेस्ट फीचर्स के साथ अपडेटेड MG हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन अगर आप इस समय इस समय MG हेक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि हाल में आपको 4 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इस विशेष ऑफर में 20 लकी ग्राहकों को लंदन ट्रिप का मौका भी मिलेगा।
इसके अलावा नई हेक्टर खरीदने पर 2 साल या 1 लाख किलोमीटर की अतिरिक्त वारंटी भी दी जा रही है। यह वारंटी कपंनी की 3 साल की वारंटी से अलग होगी।
इसका मतलब है कि आपकी कार कुल 5 साल तक वारंटी कवरेज में रहेगी। सुविधाओं के मामले में इसमें 14 इंच का HD इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें ADAS सुविधा भी मिल रही है।
क्यों खरीदें MG हेक्टर ?
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हेक्टर एक बेहतरीन और भरोसेमंद SUV है। इसका बोल्ड लुक ग्राहकों को पहली नज़र में ही आकर्षित कर सकता है, इसके अलावा इसका रूमी कैबिन आपको और आपके परिवार को आरामदायक सफर का अनुभव देगा।
इसके एडवांस्ड फीचर्स आपको हर तरह की सुविधा प्रदान करेंगे। अगर आप अपने और अपने परिवार के लिए एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो सुरक्षित, आरामदायक और शानदार हो, तो MG हेक्टर आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।